भारत के साथ बातचीत को तैयार पाकिस्तान, बोला- फिलहाल अभी अनुकूल नहीं माहौल

Edited By Updated: 25 Jun, 2022 01:34 PM

pakistan wants result oriented talks with india fo

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के साथ ‘‘परिणाम-उन्मुख'''' वार्ता की इच्छा जताई  लेकिन साथ ही कहा कि इसके लिए फिलहाल ‘‘माहौल'''' अनुकूल नहीं...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के साथ ‘‘परिणाम-उन्मुख'' वार्ता की इच्छा जताई  लेकिन साथ ही कहा कि इसके लिए फिलहाल ‘‘माहौल'' अनुकूल नहीं है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार अहमद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की हाल की टिप्पणियों के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम सामान्य संबंध चाहते हैं लेकिन आतंकवाद के लिए सहिष्णुता की सीमा बहुत कम है।

 

प्रवक्ता आसिम ने कहा कि  हमारे विरोधी की पसंद के अनुसार शांति और युद्ध नहीं हो सकता, हम यह फैसला लेंगे कि कब, किसके साथ और किन शर्तों पर बातचीत करनी है।'' प्रवक्ता ने कहा कि भारत समेत पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखना और ‘‘परिणाम-उन्मुख तथा सार्थक बातचीत'' के जरिए सभी मुद्दों को हल करना पाकिस्तान का आधिकारिक रुख है, जिससे खासतौर से जम्मू कश्मीर विवाद जैसे मुद्दों पर प्रगति हो सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!