13 अक्तूबर को हो सकती है पेट्रोल की किल्लत, बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Edited By Updated: 07 Oct, 2017 08:54 PM

petrol pump will remain closed on october 13

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन ने 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है यानि देशभर में करी....

नई दिल्ली: पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन ने 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है यानि देशभर में करीब 54000 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पेट्रोलियम डीलरों के इस फ्रंट ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वह 27 अक्तूबर से अनिश्चित काल के लिए ईंधन की खरीदारी और बिक्री बंद करने को मजबूर हो जाएंगे।

फेडरेशनल आफ आल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स, दि आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन और कंसोर्टियम आफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स के तमाम सदस्यों में से यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट देशभर के करीब 54,000 डीलर का प्रतिनिधित्व करता है।

क्या है मांग?
-प्रत्येक छह माह में पेट्रोलियम डीलरों के मार्जिन की समीक्षा कर उसे बढ़ाया जाना चाहिए।
-निवेश पर बेहतर प्रतिफल की शर्त होनी चाहिए।
-मबल से जुड़े मुद्दों का समाधान होना चाहिए।
-परिवहन एवं एथनॉल मिलाने से जुड़े मुद्दों का भी समाधान किया जाना चाहिए।

पेट्रोलियम फ्रंट का कहना है कि इस संबंध में पेट्रोलियम कंपनियों और मंत्रिमंडलीय सचिवालय को भेजे पत्र का कोई जवाब नहीं मिला। ईंधन डीलरों का कहना है कि वह दैनिक आधार पर पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव का भी विरोध करते हैं। इसका न तो ग्राहक को फायदा हुआ है और न ही इससे डीलरों को कोई लाभ पहुंचा है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!