बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 13 सितंबर तक और बारिश का अनुमान

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 06:58 PM

heavy rain in several parts of bengal more rain forecast until september 13

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से शनिवार को कोलकाता और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का...

नेशनल डेस्क : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से शनिवार को कोलकाता और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और इससे सटे बांग्लादेश के ऊपर शुक्रवार को मजबूत हुआ कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है। आईएमडी ने कहा कि कोलकाता में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। शहर में पिछले 24 घंटे में 45.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि रविवार से बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है।

आईएमडी ने उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में बारिश का अनुमान है। वहीं, कूच बिहार और अलीपुरद्वार में रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को पश्चिम बंगाल तट के पास मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!