Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Jul, 2024 04:38 PM

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री...
नेशनल डेस्क: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ''एक ऐतिहासिक पदक! मनु भाकर बहुत बढ़िया, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!''
बता दें कि, मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। उन्होंने 221.7 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि एक समय वह सिल्वर की दावेदार लग रही थी लेकिन अंतिम समय में कोरियाई शूटर किम येजी ने उन पर बढ़त हासिल कर ली। किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ सिल्वर जीता। वहीं पहले स्थान पर एक अन्य कोरियाई शूटर ओ ये जिन रही, जिन्होंने 243.2 के साथ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।