'संविधान को खत्म कर PM मोदी सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं', राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप

Edited By Utsav Singh,Updated: 06 May, 2024 04:09 PM

pm modi just wants to run his rule by abolishing the constitution rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोेबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे।

PunjabKesari

भाजपा और RSS संविधान खत्म करना चाहते हैं
अपने संबोधन की शुरुआत से ही गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। उसी को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे खत्म कर देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी -इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आदिवासियों, दलितों को जो जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिला है, इसी संविधान ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे कर दें और बस उनका पूरी तरह राज हो। उन्होंने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकार छीनना उनका (भाजपा का) लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लोग आरक्षण और संविधान दोनों छीनना चाहते हैं।

PunjabKesari

जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिले 
उन्होंने कहा कि जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों को विभिन्न अधिकार दिए। भाजपा सरकार आते ही उसे‘रिवर्स'कर देती है। गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग अस्पताल, कॉलेज जैसा कोई संस्थान चलाते नहीं दिखते। आदिवासी दलितों और पिछड़ों की देश में कोई भागीदारी नहीं, कांग्रेस इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जगह आपके लोगों को लाना चाहती है, इसलिए जाति जनगणना कराई जाएगी।

BJP पर आदिवासियों का अपमान करने का लगाया आरोप
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया साल का दिया जाएगा, ये तब तक होगा, जब तक परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता। किसानों का कर्ज माफ होगा।

PunjabKesari

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सीधी कांड का संदर्भ देते हुए भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया के खिलाफ जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनके रिश्तेदार ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। भाजपा ने यहां से राज्य सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!