प्रधानमंत्री सिक्किम की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में होंगे शामिल

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 11:23 AM

pm modi to participate in sikkim s golden jubilee statehood event

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचेंगे और एक रोड शो करेंगे तथा राज्य की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोदी यहां 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचेंगे और एक रोड शो करेंगे तथा राज्य की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोदी यहां 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य की राजधानी और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न करीब तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे और लिबिंग हेलीपैड पर उतरने के तुरंत बाद यहां लोक भवन तक 'रोड शो' करेंगे। प्रधानमंत्री अगले दिन गंगटोक स्थित 'ऑर्किडेरियम' का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि आदि से जुड़ी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!