PM Modi Japan Visit: संबोधन के दौरान जापानी निर्माताओं से बोले PM मोदी- 'भारत आएं, दुनिया के लिए बनाएं'

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 11:38 AM

pm modi told japanese manufacturers  come to india make for the world

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान और चीन की यात्रा के तहत टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान वे टोक्यो में 15वें भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए। अपने दौरे के पहले चरण में जापान में पीएम मोदी ने 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए जापानी...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान और चीन की यात्रा के तहत टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान वे टोक्यो में 15वें भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए। अपने दौरे के पहले चरण में जापान में पीएम मोदी ने 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए जापानी कंपनियों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया है।

PunjabKesari

'मेक इन इंडिया' का न्योता

टोक्यो में भारतीय और जापानी इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने जापानी निर्माताओं से कहा, "भारत आएं, दुनिया के लिए बनाएं।" उन्होंने भारत की विकास गाथा में जापान की भूमिका की सराहना की और कहा कि मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक और सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक दोनों देशों की साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है। पीएम ने जापानी व्यापारिक नेताओं के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात का  मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करना था।  

भारत में स्थिरता और पारदर्शिता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियों में पारदर्शिता है और फैसलों में पूर्वानुमान की क्षमता है।" उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जो निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक माहौल प्रदान करती है।

<

>

निवेश के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को निवेश के लिए अच्छा डेस्टिनेशन डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक 80 % कंपनियां भारत में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती हैं और 75 %पहले से ही मुनाफे में हैं। इसका सीधा मतलब है कि भारत में निवेश की गई पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं बल्कि कई गुना हो जाती है। यह बयान जापानी कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया।

दोनों देशों के पीएम के मध्य होगी उच्च स्तरीय बैठक:

पीएम मोदी जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

चीन में SCO शिखर सम्मेलन

जापान के बाद पीएम मोदी चीन जाएंगे।  जहां वह तियानजिन शहर में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

PunjabKesari

भारतीय समुदाय से की मुलाकात

टोक्यो में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों की गर्मजोशी और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम ने इस बात की भी सराहना की कि भारतीय समुदाय जापान में रहते हुए भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोए हुए है और जापान के समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!