95 घंटे की विदेश यात्रा पूरी कर भारत लौटे PM, वेलकम करने एयरपोर्ट पहुचीं सुषमा स्वराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 10:36 AM

pm returns home after traveling abroad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने दौरे को पूरा करके आज अपने देश लौट आए हैं। वह पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा पर गए थे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने दौरे को पूरा करके आज अपने देश लौट आए हैं। वह पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा पर गए थे। भारत पहुंचने पर मोदी का स्वागत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया।
PunjabKesari
एयर इंडिया में बिताए 33 घंटे
पीएम मोदी की 95 घंटे की यात्रा शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। इतने कम समय में पीएम मोदी ने बखूबी अपनी सारी मीटिंग्स अटेंड की। इस यात्रा में पीएम के करीब 33 घंटे का समय एयर इंडिया बोइंग की उड़ान में ही बिताया है। यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं।
PunjabKesari
अमेरिका यात्रा रही चर्चा में
मोदी की इस चार दिवसीय यात्रा का प्रमुख आकर्षण उनकी अमेरिका की यात्रा रही।
मोदी ने 26 जून को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहली मुलाकात की थी। अमेरिका में मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मजबूत करने का संकल्प किया। भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से अनुरोध किया कि वह सुनिश्चित करे कि उसकी धरती का इस्तेमाल सीमा पार आतंकी हमलों के लिए न हो। मोदी सबसे पहले पुर्तगाल पहुंचे। वहां उन्होंने अपने समकक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ विस्तृत वार्ताएं की। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया और कोस्टा को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड भी भेंट किया। अपनी इस यात्रा के अंतिम चरण में मोदी नीदरलैंड गए और वहां उन्होंने अपने समकक्ष मार्क रूटे के साथ वार्ता की। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!