OMG! शायद आपने भी नहीं सोचा होगा, शहर में कैसे पहुंचता है नशा? जानने के लिए पढ़ें यह खबर...

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 09:12 PM

police arrested two person with drugs

नशे के कारोबारियों को शहर की पुलिस लगातार निशाना बनाए हुए है। नए साल के पहले महीने में पुलिस मे कई नशा तस्करों को सलाखों के पिछे पहुंचाया। एक बार फिर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) चंडीगढ़ जोन ने करीब डेढ लाख कीमत की चरस के साथ दो आरोपियों...

चंडीगढ़ (कुलदीप): नशे के कारोबारियों को शहर की पुलिस लगातार निशाना बनाए हुए है। नए साल के पहले महीने में पुलिस मे कई नशा तस्करों को सलाखों के पिछे पहुंचाया। एक बार फिर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) चंडीगढ़ जोन ने करीब डेढ लाख कीमत की चरस के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। लेकिन इसमें खास बात यह है कि आरोपियों ने नशा (चरस) को ऐसी जगह छीपा रखा था जहां आप सोच भी नहीं सकते। आइए आपको बताते हैं... 

चंडीगढ़, पंजाब व दिल्ली तक सप्लाई करते थे नशा...
एन.बी.सी. की टीम ने रोपड़ बस स्टैंड से जीजा-साले को करीब डेढ़ लाख कीमत की चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कार की तेल की टंकी के अंदर लोहे की वैल्डिंग से चरस (माल) रखने की जगह बनाई थी। आरोपियों ने बताया कि वे हिमाचल स्थित चंबा से एक तस्कर से चरस लाकर चंडीगढ़, पंजाब व दिल्ली तक सप्लाई करते थे। इससे पहले भी दोनों चंडीगढ़ में चरस सप्लाई कर चुके हैं। 

दोनों आरोपी जालंधर से...
जोनल डायरैक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर के संत नगर के राजिंद्र कुमार (37)और भार्गव नगर के रहने वाले सुभाष चंद्र (36) के रूप में हुई है। शर्मा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी दोनों आरोपी एक कार में नशे की खेप के साथ रोपड़ बस स्टैंड के पास से होकर गुजरेंगे। एन.सी.बी. की टीम ने बस स्टैंड के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों आरोपी अपनी महरून रंग की कार में वहां पहुंचे, दोनों को दबोच लिया गया। 

दोबारा जांच में पकड़े गए आरोपी...
करीब 1 घंटे तक दोनों आरोपियों और उनकी कार की चैकिंग की गई। पहले कुछ नहीं मिला तो उन्हें छोडऩे की बात हुई। इसी दौरान दोबारा से गाड़ी की चैकिंग करने पर तेल की टंकी खोलने से आरोपी ना-नुकुर करने लगे। जब टंकी खोली गई तो तेल के अंदर लोहे का बॉक्स बना हुआ था। इसके अंदर 2 किलो चरस से भरा बैग बरामद हुआ।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!