Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Apr, 2020 02:01 PM
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस और आतंकवादियों की मुठभेड़ की झूठी खबर कथित तौर पर फैलाने के आरोप में एक फेसबुक पेज के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
जम्मू: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस और आतंकवादियों की मुठभेड़ की झूठी खबर कथित तौर पर फैलाने के आरोप में एक फेसबुक पेज के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को शनिवार को उधमपुर में संदिग्ध व्यक्तियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने खोजी अभियान चलाया था। हालांकि अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया था। उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि इस अभियान के संबंध में च्उधमपुर डोगरी लिंक न्यूजज् के फेसबुक पेज पर भ्रामक जानकारी अपलोड की गई थी।
उक्त पेज की खबर में उस क्षेत्र में सुरक्षा बलों और चार आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ होने का अपुष्ट दावा किया गया था। पुलिस ने च्उधमपुर डोगरी लिंक न्यूजज् के फेसबुक पेज पर भ्रामक जानकारी अपलोड करने वाले की खोज शुरू कर दी है और घटना के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।