तमिलनाडु में बदला सियासी इतिहास: विजय बने CM, खरगे बोले- सामाजिक न्याय की विचारधारा को मिलेगी नई दिशा

Edited By Updated: 10 May, 2026 01:34 PM

political history changed in tamil nadu vijay became cm kharge said  the ideo

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि लंबे समय से राज्य की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित करने वाले आदर्श टीवीके प्रमुख के नेतृत्व...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि लंबे समय से राज्य की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित करने वाले आदर्श टीवीके प्रमुख के नेतृत्व में सरकार को आगे भी दिशा देते रहेंगे। विजय ने रविवार को एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।

पूरे गठबंधन को दी हार्दिक बधाई
इसके साथ ही राज्य में 60 वर्षों बाद पहली बार गैर-द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और गैर-अन्नाद्रमुक (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सरकार बनी है। खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मैं उन्हें, तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी और पूरे गठबंधन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'' उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और तर्कसंगत सोच जैसे उन मूल्यों की स्थायी ताकत को दोहराता है, जिन्होंने तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को लंबे समय से आकार दिया है।

आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे
 उन्होंने कहा कि यह विरासत पेरियार और कामराज द्वारा गढ़ी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''तमिलनाडु के लाखों लोगों, खासकर महत्वाकांक्षी युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और देश को प्रेरित करेंगे।'' उन्होंने कहा, ''ऐसी कामना है कि नयी सरकार को करुणा, समावेशिता और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने में बड़ी सफलता मिले।

लोगों को झूठे वादे कर धोखा नहीं देंगे
विजय के मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण देखने को मिला। अभिनेता से नेता बने 51 वर्षीय विजय की मुख्य टीम को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है। अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें अपनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों को झूठे वादे कर धोखा नहीं देंगे। समारोह में विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर और उनकी मांग शोभा, अभिनेत्री तृषा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह कार्यक्रम चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!