पश्चिम एशिया संघर्ष में नया मोड़ः ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव का भेजा जवाब, पाकिस्तान के जरिए बताई दिल की बात

Edited By Updated: 10 May, 2026 07:57 PM

iran sends its response to us proposal aimed at ending the war irna says

ईरान ने अमेरिका के युद्ध समाप्ति प्रस्ताव पर अपना जवाब पाकिस्तान के जरिए भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान फिलहाल केवल युद्धविराम और क्षेत्रीय शत्रुता रोकने पर बातचीत चाहता है। होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और बड़े समझौते पर आगे चर्चा बाद में हो...

International Desk: ईरान  (Iran) ने अमेरिका के उस प्रस्ताव का आधिकारिक जवाब भेज दिया है, जिसका उद्देश्य दो महीने से ज्यादा समय से जारी पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करना है। रिपोर्ट के अनुसार यह जवाब मध्यस्थ देश पाकिस्तान के जरिए भेजा गया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान ने स्पष्ट किया है कि बातचीत के मौजूदा चरण में उसका मुख्य फोकस क्षेत्र में शत्रुता समाप्त करना और युद्धविराम सुनिश्चित करना होगा। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नई शांति कोशिशों का मकसद एक अस्थायी समझौता तैयार करना है।

 

इसके तहत युद्ध रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही बहाल करने पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है। यहां से वैश्विक तेल और गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। संघर्ष बढ़ने के बाद इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे दुनियाभर में ईंधन कीमतों पर असर पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी स्थायी समझौते के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा जरूरी होगी। यही मुद्दा लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है।

 

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल दोनों पक्ष पहले युद्धविराम और समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने पर सहमत होने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद बड़े राजनीतिक और परमाणु मुद्दों पर विस्तृत वार्ता हो सकती है।इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान एक अहम मध्यस्थ के रूप में उभरकर सामने आया है। हाल के हफ्तों में इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच संवाद बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह वार्ता सफल रहती है तो पश्चिम एशिया में तनाव कम हो सकता है और वैश्विक तेल बाजार को भी राहत मिल सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!