ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर सियासत तेज, अभिषेक बनर्जी ने PM मोदी-शाह पर लगाए आरोप

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 05:54 PM

politics heats up over attack on mamata banerjee s convoy

बीते दिन ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अभिषेक ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता के काफिले पर हुआ अटैक 'राज्य प्रायोजित हमला था।' अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री...

नेशनल डेस्क : बीते दिन ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अभिषेक ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता के काफिले पर हुआ अटैक 'राज्य प्रायोजित हमला था।' अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर इस हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

अभिषेक बनर्जी का कहना है कि ममता बनर्जी सिर्फ टीएमसी अध्यक्ष ही नहीं, वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भी रह चुकी है, और अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अन्य विभागों का कार्यभार संभाल चुकी हैं। अभिषेक का कहना है कि ममता बनर्जी के काफिले पर हमला करने वाले हमलावरों को कई बार भाजपा नेताओं के साथ देखा गया है। वे विपक्ष को अस्तित्व में नहीं रहने देना चाहते, वे विपक्षी नेताओं को मारना चाहते हैं।' बनर्जी ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के पीछे पूरा समर्थन प्राप्त था, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तो बस इसे अंजाम दिया।'

क्या है पूरा मामला?

अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु सरकार पर आरोप लगाया है कि यह घटना राजनीतिक हिंसा को दर्शाती है और सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाती है। उन्होंने कथित हमले के लिए जवाबदेही की मांग की और विपक्षी नेताओं में भय पैदा करने के प्रयासों की निंदा की। यह कथित घटना तब घटी जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में एक दिवंगत टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गई थीं। टीएमसी नेताओं ने भाजपा समर्थकों के शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा की निंदा की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!