टर्बुलेंस या कुछ और? एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक क्यों घट गई ऊंचाई, 17 लोग हुए घायल

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 07:32 PM

turbulence or something else why did the air india flight suddenly lose altitud

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई घटना को लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं। एयरबस A-320 विमान में अचानक आई इस स्थिति में क्रू मेंबर्स और यात्रियों समेत 17 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इसे तेज टर्बुलेंस का मामला माना गया, लेकिन अब सामने आ...

नेशनल डेस्क : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई घटना को लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं। एयरबस A-320 विमान में अचानक आई इस स्थिति में क्रू मेंबर्स और यात्रियों समेत 17 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इसे तेज टर्बुलेंस का मामला माना गया, लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्टों में विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में गंभीर खराबी की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में ट्रिपल हाइड्रोलिक फेलियर की स्थिति बनी हो सकती है, जिसके कारण उसकी ऊंचाई अचानक कम हुई। अगर जांच में इसकी पुष्टि होती है तो यह एयरबस A-320 से जुड़ी एक बेहद असामान्य घटना होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विमान निर्माता कंपनी एयरबस भी जांच में शामिल हो गई है। एयरबस ने कहा है कि वह ICAO एनेक्स 13 के तहत जांच अधिकारियों को तकनीकी सहायता दे रही है। कंपनी ने एयर इंडिया को भी सहयोग देने की बात कही है और जांच में मदद के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने की जानकारी दी है।

मंत्रालय के नोट में टर्बुलेंस का जिक्र क्यों नहीं?

ओडिशा के ऊपर उड़ान के दौरान हुई इस घटना को लेकर एक और सवाल खड़ा हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी नोट में कथित तौर पर ‘टर्बुलेंस’ शब्द का उल्लेख नहीं किया गया। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या विमान में वास्तव में सिर्फ टर्बुलेंस की वजह से यह स्थिति पैदा हुई थी या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी भी थी।

पायलट की स्थिति को लेकर भी उठे सवाल

घटना के दौरान पायलट की स्थिति को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अगर कॉकपिट में ट्रिपल हाइड्रोलिक फेलियर जैसी गंभीर स्थिति बनी थी, तो पायलट का विमान के पिछले हिस्से में दिखाई देना सवाल खड़े करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!