सऊदी अरब  की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव; जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक, खौफनाक Video आए सामने

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 06:23 PM

16 bangladeshi workers killed in saudi arabia s riyadh sofa factory blaze

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया इलाके में एक सोफा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है। दूतावास की टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ मृतकों की पहचान और शवों से...

Riyadh: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मूसा सनैया इलाके में रविवार को एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की है। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास के अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हादसे की जानकारी जुटाने और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही पीड़ितों और उनके परिवारों से संबंधित जरूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार इस मामले में सऊदी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। मृतकों के शवों से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।  सरकार का कहना है कि मृतकों के परिवारों को इस मुश्किल समय में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

 

विदेश मंत्रालय ने जताया दुख
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि वह पूरे मामले पर लगातार नजर रख रहा है और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों से संबंधित जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। हादसे की परिस्थितियों और आग के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। विदेश में काम कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। बांग्लादेशी दूतावास ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!