प्रदूषण अब केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल है: राहुल गांधी

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 11:57 AM

pollution is no longer just an environmental issue but a national health

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रदूषण अब केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल है। गांधी ने साथ ही कहा कि संसद को इस पर चर्चा करनी चाहिए और सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रदूषण अब केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल है। गांधी ने साथ ही कहा कि संसद को इस पर चर्चा करनी चाहिए और सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट में वास्तविक समाधानों के लिए वास्तविक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा, ''पिछले कुछ दिनों में, मैंने हज़ारों संदेश पढ़े हैं कि प्रदूषण उनकी ज़िंदगी पर क्या असर डाल रहा है। जो बात सबसे ज़्यादा सामने आई कि बच्चों के लिए, माता-पिता के लिए, आने वाले कल के लिए लोगों में डर है।

PunjabKesari

यह डर पूरे भारत के शहरी परिवारों में महसूस किया जा रहा है।'' उनका कहना है कि प्रदूषण अब सिर्फ़ एक पर्यावरण का मुद्दा नहीं रहा, यह स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय आपातकाल बन चुका है तथा संसद को इस पर चर्चा करनी चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। इस बजट में असली समाधान के लिए असली संसाधन के उपाय करने चाहिए।'' 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!