Budget 2026 Live: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 11:05 AM

the 2026 27 budget will be presented today this will be nirmala sitharaman s

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान कृतव्य भवन पहुंचे। वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान कृतव्य भवन पहुंचे। वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही–चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वित्त मंत्री अब संसद भवन पहुंच गई हैं। जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बजट को 11 बजे पेश किया जाएगा।

PunjabKesari

 

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी

पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक में पहुंच गए हैं और बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक संसद भवन में आयोजित हो रही है। बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।

GST कलेक्शन में मजबूतीसरकारी

सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 में GST संग्रह ₹1,93,384 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.2% की वृद्धि दर्शाता है।

बजट से पहले GST कलेक्शन से मार्केट में तेजी

संडे को बजट से पहले जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आए। सरकार को जीएसटी से जबरदस्त रेवेन्यू मिला है। सुबह जहां मार्केट में गिरावट थी, तो इन आंकड़ों के बाद बाजार में तेजी आ गई। 11 बजे से कुछ देर पहले सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछल गया। यह 82,470 से ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी से यह 25,370 के ऊपर था।

बजट से पहले ही डिफेंस स्टॉक्स में तेजी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट में डिफेंस के लिए बड़ा पिटारा खुल सकता है। इस उम्मीद से आज डिफेंस स्टॉक्स में सुबह-सुबह ही जबरदस्त तेजी आ गई। Bharat Electronics और Garden Reach Shipbuilders & Enginers के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई। वहीं Paras Defence का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Data Patterns के शेयर ने शुरुआती कारोबार में ही 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बना ली।

बजट का अनुमानित आकार 54.1 लाख करोड़ रुपए

Sunidhi Securities & Finance Limited की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FY2026-27 के लिए केंद्रीय बजट का अनुमानित आकार 54.1 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7.9% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल व्यय (TE) का जीडीपी में हिस्सा सरकार की राजकोषीय नीति का सबसे स्पष्ट संकेतक माना जाता है।

FY23 से FY25 के बीच औसतन 14.8% रहने के बाद, FY26 के बजट अनुमान में कुल व्यय जीडीपी का 14.2%, यानी करीब 50.65 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 संसद में पेश किया था। बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करना एक स्थापित परंपरा है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आती है। आर्थिक सर्वेक्षण को भारत की वार्षिक ‘रिपोर्ट कार्ड’ माना जाता है, जो बीते वर्ष की अर्थव्यवस्था का डेटा-आधारित विश्लेषण करता है और भविष्य की नीतियों के लिए दिशा तय करता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!