Gold-Silver Crash: बजट से पहले सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी 27 हजार, सोना 13 हजार रुपये सस्ता, जानें 24K का नया रेट

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 09:38 AM

mcx gold price mcx silver price 1 february gold silver price budget 2026

आज 1 फरवरी बजट 2026 से पहले ही सुबह सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की चमक इतनी फीकी पड़ी कि बाजार खुलते ही इसके दाम 17,000 रुपये से ज्यादा टूट गए। पिछले सप्ताह की रिकॉर्ड ऊंचाई से तुलना करें तो यह गिरावट किसी सदमे से कम...

नई दिल्ली: आज 1 फरवरी बजट 2026 से पहले ही सुबह सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की चमक इतनी फीकी पड़ी कि बाजार खुलते ही इसके दाम 17,000 रुपये से ज्यादा टूट गए। पिछले सप्ताह की रिकॉर्ड ऊंचाई से तुलना करें तो यह गिरावट किसी सदमे से कम नहीं है। कुछ ही दिनों के भीतर चांदी लाखों रुपये सस्ती होकर अब 2.65 लाख रुपये प्रति किलो के करीब संघर्ष कर रही है। चांदी की इस 'सुनामी' ने सोने को भी नहीं बख्शा। सोने के भाव में भी भारी गिरावट देखी गई और यह करीब 13,000 रुपये फिसलकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।

बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट महज इत्तेफाक नहीं है। पिछले हफ्ते की भारी गिरावट ने निवेशकों के भरोसे को हिला दिया था, जिसका असर आज बजट के दिन 'पैनिक सेलिंग' यानी घबराहट में की गई बिकवाली के रूप में सामने आया है। ऐसा लग रहा है मानो निवेशक अब ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूल कर बाजार से बाहर निकलने की होड़ में हैं।

रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बजट की वजह से कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग जारी रही, लेकिन कीमतों ने किसी भी तरह की राहत नहीं दी। जो निवेशक सोच रहे थे कि बजट के दिन बाजार संभलेगा, उनके लिए शुरुआती आंकड़े डराने वाले रहे। जिस तरह से दोनों कीमती धातुएं भरभराकर टूटी हैं, उसने 1980 के दौर की याद दिला दी है जब बाजार में ऐसी ही ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी। अब सबकी नजरें वित्त मंत्री के पिटारे पर हैं कि क्या वहां से कुछ ऐसी घोषणा होगी जो सर्राफा बाजार की इस ढलान को थाम सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!