Edited By Ramkesh,Updated: 05 Jul, 2026 02:42 PM

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच जन सुराज ने बड़ा दांव चलते हुए बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है।
नेशनल डेस्क: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच जन सुराज ने बड़ा दांव चलते हुए बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के वरिष्ठ नेता मनोज भारती ने आधिकारिक रूप से प्रशांत किशोर के नाम की घोषणा की। इस ऐलान के साथ ही बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है।
प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और जन सुराज अभियान के जरिए राज्यभर में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। अब उनके सीधे चुनावी मैदान में उतरने से इस सीट पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की रणनीति पर असर पड़ सकता है।
बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल हो सकती है, क्योंकि यहां प्रमुख दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, अन्य दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इस सीट का चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होगा।