राष्ट्रपति मुर्मू आज शुरू करेंगी टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 09 Sep, 2022 05:26 AM

president murmu will launch tb free india campaign today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' की शुरुआत करेंगी, जिसका मकसद साल 2025 तक देश को क्षयरोग (टीबी) मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री...

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' की शुरुआत करेंगी, जिसका मकसद साल 2025 तक देश को क्षयरोग (टीबी) मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2018 में हुए ‘दिल्ली एंड टीबी समिट' में 2030 के सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले देश को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया था। 
PunjabKesari
नड्डा का चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी की राज्य इकाई तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ .(आरएसएस) के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नलनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को यहां पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा बाद में वह आरएसएस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे।  

नेताजी सुभाष की प्रतिमा के बाद पीएम मोदी ने किया 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के बारे बताया गया है।

PM मोदी ने किया नेताजी की प्रतिमा का अनावरण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां इंडिया गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। बोस की प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की गई है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। 

लंपी वायरस से अब तक 57000 गौवंश की मौत, हरकत में आई केंद्र सरकार 
केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्वचा पर गांठ बनने की बीमारी (लम्पी स्किन डिजीज) के कारण अबतक करीब 57,000 मेवेशियों की मौत हो गयी है। इसको देखते हुए प्रभावित राज्यों से इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है। त्वचा पर गांठ बनने की बीमारी एक संक्रामक विषाणु जनित बीमारी है जो मवेशियों को प्रभावित करती है। 

सेंट्रल विस्टा देखने के इच्छुक लोगों के लिए आज से बस सेवा उपलब्ध कराएगी दिल्ली मेट्रो 
दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा देखने के इच्छुक लोगों के लिए शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए ई-बस सेवा उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार शाम नव-निर्मित कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे।'कर्तव्य पथ' राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का मार्ग है, जिसे पहले राजपथ कहा जाता था।

सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफल परीक्षण 
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल के शुक्रवार को छह परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए। ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में किए गए। परीक्षण मिसाइल की आकलन प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। 

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात 
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते कुछ वर्षों के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं और ये संबंध हमेशा द्विपक्षीय सहयोग और आपसी विश्वास की भावना से प्रेरित रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों का साझा इतिहास, भाषा और संस्कृति दोनों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। 

भारत ने चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया, निर्णय शुक्रवार से प्रभावी 
सरकार ने भारत ने चावल के निर्यात पर 09 सितंबर से 20 प्रतिशत की दर से निर्यात शुल्क लगाने की घोषणा की है। चावल उद्योग के आंतरिक सूत्रों का दावा है कि इस बार खरीफ की फसल में धान का उत्पादन अनुमान से कम होने के आसार के बीच यह निर्णय लिया गया है।

नितिन गडकरी का बड़ा दावा, हमारा मंत्रालय कर सकता है जल संकट की समस्या का समाधान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका मंत्रालय देश के कुछ हिस्सों में जल संकट की समस्या का समाधान कर सकता है। यहां ‘भारतमाला' श्रृंखला के तहत ‘मंथन' कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा, ‘‘आप सब जानते हैं कि केंद्र सरकार ‘अमृत सरोवर' योजना लेकर आई है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पानी की समस्या को दूर करने में बहुत अच्छा काम कर सकता है।''


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!