लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन LIVE, बोले- बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है

Edited By vasudha,Updated: 15 Aug, 2021 08:11 AM

prime minister narendra modi live updation 75th year of independence

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 8वीं बार तिरंगा फहराया। आजादी का अमृत महोत्सव पर पीएम राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।  पीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्वभर में भारत...

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 8वीं बार तिरंगा फहराया। आजादी का अमृत महोत्सव पर पीएम राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।  पीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्वभर में भारत को प्रेम करने वाले, लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

PunjabKesari
पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें:-
हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है।
भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्ट्र में बदलने वाले सरदार पटेल हों या भारत को भविष्य का रास्ता दिखाने वाले बाबासाहेब अम्बेडकर, देश ऐसे हर व्यक्तित्व को याद कर रहा है, देश इन सबका ऋणी है।
कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।
यहां से शुरू होकर अगले 25 वर्ष की यात्रा जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे, नए भारत के सृजन का ये अमृत काल है।
 इस अमृत काल में हमारे संकल्पों की सिद्धि हमें आज़ादी के 100 वर्ष तक ले जाएगी, गौरवपूर्ण रूप से ले जाएगी।

PunjabKesari
कोरोना योद्धाओं को किया सलाम
भारत ने सदियों तक मातृ-भूमि, संस्कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया है। आजादी की ललक इस देश ने सदियों तक छोड़ी नहीं।
जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन मंदिर में बसी आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं होने दी।
कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे डॉक्टर, हमारे नर्सेस, हमारे पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने मे जुटे वैज्ञानिक हों, सेवा में जुटे नागरिक हों, वे सब भी वंदन के अधिकारी हैं।

PunjabKesari

प्रगति पथ पर बढ़ रहे हमारे देश के सामने, पूरी मानवजाति के सामने कोरोना का यह कालखंड बड़ी चुनौती के रूप में आया है।
भारतवासियों ने संयम और धैर्य के साथ इस लड़ाई को लड़ा है।
हर देश की विकासयात्रा में एक समय ऐसा आता है, जब वो देश खुद को नए सिरे से परिभाषित करता है, खुद को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाता है।
भारत की विकास यात्रा में भी आज वो समय आ गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!