एंकर प्रिया जुनेजा ने फांसी लगाकर दी जान, नौकरी को लेकर कई दिनों से डिप्रेशन में थी

Edited By Updated: 01 Aug, 2020 10:36 AM

priya juneja hanging police

टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पूर्वी दिल्ली (नवोदय टाइम्स): टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह घटना पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है। प्रिया जुनेजा (Priya Juneja) कई चैनलों में काम कर चुकी हैं। मौजूदा वक्त में प्रिया जुनेजा हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल में एंकर के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि कई दिनों से अपनी नौकरी को लेकर काफी डिप्रेशन में थी। 

प्रिया उर्फ  पूजा जुनेजा परिवार के साथ टी-69 वेलकम में रहती थी। उसके परिवार में पिता पवन कुमार जुनेजा, मां अनीता और दो बहन इशिका और प्रीति हैं। प्रिया दिल्ली में एक चैनल में काम कर रही थीं। तबीयत खराब होने के कारण वह चैनल छूट गया। वह दिल्ली में ही एक यूट्यूब चैनल में काम कर रही थी लेकिन वहां के माहौल के चलते वह डिप्रेशन में थी। वीरवार शाम वह अपने कमरे की पहली मंजिल पर गई। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे परिजनों ने देखा कि प्रिया चुन्नी के सहारे लटकी हुई है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!