UN में पत्रकारों के सवालों से घबराए पाक PM शहबाज, आतंकी हाफिज का नाम लेते ही पीछा छुड़ा कर भागे (Video)

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 03:08 PM

when will you prosecute hafiz saeed  pak s shehbaz sharif confronted at un

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पत्रकारों ने हाफिज सईद और आतंकवाद को लेकर सीधे सवाल किए। पहले उनसे आतंकियों को पनाह देने पर सवाल पूछा गया और बाहर निकलते समय हाफिज सईद पर मुकदमे को लेकर सवाल हुआ। शहबाज ने दोनों...

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भले ही कई मुद्दों पर अपनी बात रखी हो, लेकिन यूएन मुख्यालय के बाहर उनसे ऐसा सवाल पूछा गया, जिस पर वह जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए।  आतंकियों को पनाह देने के सवाल के बाद जैसे ही हाफिज सईद का नाम लेकर सवाल पूछा गया तो शहबाज शरीफ ने चुप्पी साध ली और सवालों से पीछा छुड़ाते हुए तेजी से आगे बढ़ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब चर्चा में है। पत्रकारों ने पहले पूछा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को कब तक पनाह देता रहेगा।

 

UN पहुंचते ही शहबाज से पूछा गया सवाल
81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शहबाज शरीफ जब संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे, तो पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया “प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?”  शहबाज शरीफ ने सवाल का जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। मामला यहीं नहीं रुका। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से दोबारा सवाल किया। इस बार सवाल सीधे लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर था-“आप हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?”  रिपोर्ट के मुताबिक शहबाज शरीफ ने इस सवाल का भी जवाब नहीं दिया और वहां से निकल गए।  दोनों मौकों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।

 

#WATCH | New York, US: "Prime Minister, when will you stop harbouring terrorists?" ANI questions Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif as he enters the UN headquarters. Pakistani PM refuses to answer. pic.twitter.com/IMANrxWYb5

— ANI (@ANI) September 24, 2026

हाफिज मोहम्मद सईद लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा प्रमुख नाम है। भारत में वह आतंकवाद से जुड़े मामलों में वांछित आरोपी है और उसे भारत की गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।भारत लंबे समय से पाकिस्तान से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है।हाफिज सईद का नाम 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में भी सामने आया है। मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।  भारत का आरोप रहा है कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क था और हाफिज सईद इस संगठन का प्रमुख चेहरा रहा है।

 

हाफिज सईद को लेकर मामला केवल पुराने मुंबई हमले तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जुलाई 2026 में पहलगाम आतंकवादी हमले के मामले में दाखिल पूरक आरोपपत्र में हाफिज सईद को आरोपी बनाया। एनआईए के अनुसार वह पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े मामले में बड़ी साजिश का हिस्सा होने का आरोपी है। NIA ने दिसंबर 2025 में पहलगाम मामले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। शहबाज शरीफ से हाफिज सईद को लेकर सवाल ऐसे समय पूछा गया, जब संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर तीखी बयानबाजी चल रही है।

 

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि इस्लामाबाद को आतंकवाद तथा अपनी आर्थिक चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए।भारतीय राजनयिकों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार और सुरक्षा स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं।शहबाज शरीफ से पूछा गया सवाल केवल एक व्यक्ति को लेकर नहीं था। इसके पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा आतंकवाद का विवाद भी जुड़ा है।भारत का आरोप है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन भारत में हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं। पाकिस्तान इन आरोपों और भारत के कई दावों को खारिज करता रहा है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!