Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Mar, 2019 06:09 PM
कश्मीर के बांडीपोरा के लोगों ने आज पीएचई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
श्रीनगर : कश्मीर के बांडीपोरा के लोगों ने आज पीएचई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों में रोष था कि पिछले चार महीनों से किमाह गांव में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। गांव की महिलाओं, बच्चों और बजुर्गों ने सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन जगह-जगह से क्रैक है और उसकी मरम्मत नहीं की जाती है। पानी सारा वेस्ट हो जाता है और कई बार तो प्रदूषित पानी की सप्लाई होती है। लोगों ने कहा कि विभाग हमेशा अनदेखी करता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले चार महीने से वे लोग पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने विभाग से इस संदर्भ में जल्द से जल्द कदम उठाने को कहा है।