Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Jul, 2021 04:39 PM

गोवा को फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएस श्रीधरन पिल्लई के रूप में पूर्णकालिक राज्यपाल मिला है। अगस्त 2020 में सत्यपाल मलिक का मेघालय स्थानांतरण होने के बाद से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गोवा का अतिरिक्त प्रभार...
नेशनल डेस्क: गोवा को फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएस श्रीधरन पिल्लई के रूप में पूर्णकालिक राज्यपाल मिला है। अगस्त 2020 में सत्यपाल मलिक का मेघालय स्थानांतरण होने के बाद से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गोवा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। गोवा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया कि पी एस श्रीधरन पिल्लई जी को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई। हमारे खूबसूरत राज्य में उनके स्वागत को लेकर उत्सुक हूं।
इस बीच, गोवा के पूर्व विधासनभा अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए भाजपा नेता राजेंद्र अर्लेकर ने मीडिया से कहा कि भाजपा सामान्य कार्यकर्त्ताओं का ख्याल रखती है। अर्लेकर (67) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुझे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति के बारे में सूचित किया। एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अर्लेकर 2012 से 2015 के बीच गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।