पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 07:17 PM

punjab government committed to the welfare of ex servicemen

पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध


चंडीगढ़, 12 नवंबर (अर्चना सेठी)पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने आज रक्षा सेवाएं विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभाग में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों तथा विशेष रूप से युद्ध स्मारकों के नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

पंजाब सिविल सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर जिला स्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेंशन वितरण और अन्य सुविधाएं समय पर दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युद्ध स्मारकों के नवीनीकरण संबंधी कार्य भी तेज़ी से किए जा रहे हैं।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मंत्री ने कहा कि युद्ध स्मारकों के नवीनीकरण से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सरकार की ओर से बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!