Edited By Radhika,Updated: 17 Jun, 2026 05:52 PM

देश में 21 जून को NEET री-एग्जाम होने वाला है। इस परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। इस रोक को लेकर राजनीतिक हचलच बढ़ गई है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
नेशनल डेस्क: देश में 21 जून को NEET री-एग्जाम होने वाला है। इस परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। इस रोक को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार के इस कदम को पेपर लीक रोकने का 'दिखावा' करार देते हुए सवाल उठाया कि टेलीग्राम के बाद क्या अब व्हाट्सएप को भी प्रतिबंधित किया जाएगा?
राहुल गांधी बोले- टेलीग्राम बैन समाधान नहीं
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए कहा कि देश के लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम का उपयोग अपनी पढ़ाई, नोट्स शेयर करने, टेस्ट सीरीज़ और चर्चाओं के लिए करते आ रहे हैं। उनसे यह सुविधा छीनना किसी भी तरह से पेपर लीक का इलाज नहीं है। नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "यह प्रतिबंध कोई फूलप्रूफ समाधान नहीं है, और यह बात देश का हर छात्र और पेपर लीक माफिया अच्छी तरह जानता है। परीक्षा के दिन छात्रों की जेबें कैंची से काटी जाएंगी, प्रश्नपत्र वायुसेना के जरिए भेजे जाएंगे—दिखावे में कोई कमी नहीं होगी। लेकिन बीमारी की असली जड़ पर कोई वार नहीं किया जा रहा, क्योंकि पेपर लीक माफिया इसी व्यवस्था की देखरेख में फल-फूल रहा है।" राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को दिखावा छोड़कर छात्रों के बजाय माफियाओं पर कड़ा प्रहार करना चाहिए।