राफेल सौदा ‘‘अब तक का सबसे बड़ा’’ रक्षा घोटाला: राहुल गांधी

Edited By shukdev,Updated: 10 Aug, 2018 07:04 PM

rahul gandhi is the biggest defense scam till now

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे को देश का ‘अब तक का सबसे बड़ा’ रक्षा घोटाला करार देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि राफेल विमानों का दाम 540 करोड़ रुपए प्रति...

रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे को देश का ‘अब तक का सबसे बड़ा’ रक्षा घोटाला करार देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि राफेल विमानों का दाम 540 करोड़ रुपए प्रति विमान से ‘जादुई तरीके से’ बढ़कर 1600 करोड़ रुपए प्रति विमान हो गया। भारत ने 2015 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

गांधी ने कहा, ‘संप्रग सरकार ने राफेल करार तैयार किया था जिसके अनुसार हर विमान का दाम करीब 540 करोड़ रुपए था। करार तैयार था और मोदी जी को केवल फैसला करना था।’गांधी ने कहा, ‘लेकिन, मोदी जी फ्रांस गए और उन्होंने पिछला करार खत्म कर दिया और रक्षा मंत्री तथा अन्य कैबिनेट मंत्रियों को इसके बारे में पता नहीं था।’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लड़ाकू विमान के संबंध में एक अनुबंध सरकारी हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड से छीन लिया गया और इसे एक निजी कंपनी को दे दिया गया जिसने कभी विमान नहीं बनाया और ना ही कभी कोई रक्षा अनुबंध लिया।

उन्होंने दावा किया, ‘जिस कंपनी से करार किया गया उस पर 45 हजार करोड़ रुपए का ऋण था।’ पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर गांधी ने कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बलात्कार की घटनाओं पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने बलात्कार की घटनाओं के बारे में कहा कि स्थिति ‘पिछले तीन हजार सालों में’ इतनी खराब कभी नहीं रही। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!