Breaking




फडणवीस बोले- राहुल गांधी को दिया जाएगा अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का निमंत्रण

Edited By Pardeep,Updated: 06 Jan, 2023 10:35 PM

rahul gandhi will be given an invitation to visit the ram temple in ayodhya

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्यौता दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल पर हमला...

नई दिल्ली/भोपालः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्यौता दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल पर हमला करने और एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होने का ऐलान करने के एक दिन बाद आया है। 

शाह के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में फडणवीस ने भोपाल में मीडिया से कहा, ‘‘राहुल गांधी को राम मंदिर में दर्शन के लिए बुलाया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘‘राहुल बाबा, सबरूम से सुनिये, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।'' फडणवीस यहां जल-संरक्षण पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने आये हैं। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!