Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 May, 2026 05:37 PM

यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि लखीमपुर, गोंडा समेत कई जिलों में तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे पिछले 2 दिनों में 8 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कई घरों और किसानों का भी भारी नुकसान हुआ है। इस बीच...
नेशनल डेस्क : यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि लखीमपुर, गोंडा समेत कई जिलों में तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे पिछले 2 दिनों में 8 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कई घरों और किसानों का भी भारी नुकसान हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 28 से 30 मई तक भारी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में हुए हादसों पर दुख जताते अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों और किसानों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।
रेल सेवाओं पर पड़ा असर
गोंडा में मनकापुर-अयोध्या रेल मार्ग पर पेड़ गिरने से रेलवे पर असर पड़ा है, जिसके बाद कई ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिल्हाल रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रेक को साफ करवाकर सेवाए बहाल कर दी गई।
28 से 30 मई तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 30 मई के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं।