Rain Alert: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD का 27 राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 25 May, 2026 05:04 PM

there will be severe heat wave and then heavy rain for the next 5 days

देश में आज से नौतपा शुरु हो गया है। लेकिन इसी बीच देश के कुछ हिस्सों में अलग- अलग कुदरती रंग देखने को मिल रहे हैं। IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में भयंकर गर्मी और लू जारी है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। वर्तमान मेंजम्मू और उसके आस-पास...

Rain Alert: देश में आज से नौतपा शुरु हो गया है। लेकिन इसी बीच देश के कुछ हिस्सों में अलग- अलग कुदरती रंग देखने को मिल रहे हैं। IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में भयंकर गर्मी और लू जारी है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। वर्तमान मेंजम्मू और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक Western Disturbance बना हुआ है, जबकि 28 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि 26 मई को केरल में मानसून पहुंचने की उम्मीद है, 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो जाएगा। इसके प्रभाव से 29 मई के बाद उत्तर-पूर्वी और पूर्वी भारत के कई इलाकों में 4 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR में 5 दिन भयंकर गर्मी, फिर धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अलर्ट देते हुए कहा है कि 25 से 28 मई तक दिल्ली- एनसीआर में गंभीर लू चलने के साथ ही धूलभरी आंधी और रेतीला तूफान आ सकता है। 28 से 30 मई तक आसमान में बादल छा रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। इन तीनों के दौरान 40-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी संभावना है।

15 राज्यों के लिए 'भीषण लू' की चेतावनी

IMD ने इस महीने के अंत तक यानि 30 मई तक देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भयंकर लू का अलर्ट जारी किया है। इन 15 राज्यों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ (महाराष्ट्र), ओडिशा, बिहार और झारखंड, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

PunjabKesari

27 राज्यों में बारिश होने का अनुमान

इसी के साथ राहत की बात यह है कि  30 मई तक देश के 27 राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 50 से 70kmph की स्पीड से आंधी और बिजली कड़कने की भी संभावना है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!