Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत देश के इन राज्यों में 28 मई तक चलेगी भीषण लू, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Edited By Updated: 22 May, 2026 05:55 PM

severe heat wave will continue till may 28 in these states including delhi up

उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों तथा प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले छह से सात दिनों के दौरान लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी...

नेशनल डेस्क: उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों तथा प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले छह से सात दिनों के दौरान लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि 22 से 28 मई तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया, "इसी अवधि के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू चलने का अनुमान है।"

PunjabKesari

आईएमडी ने 22 से 28 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के कुछ इलाकों में 24 से 27 मई के बीच भीषण लू की स्थिति हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, "राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 से 28 मई के दौरान लू चलने का पूर्वानुमान है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 24 से 28 मई के दौरान भीषण लू की स्थिति रह सकती है।"

PunjabKesari

विभाग के मुताबिक, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 22 से 28 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर लू या भीषण लू की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में 22 से 24 मई तक, ओडिशा में 22 से 26 मई तक और तेलंगाना में 22 तथा 23 मई को रात के समय भी मौसम बेहद गर्म रहने का अनुमान है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!