राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया बड़ा ट्विस्ट, कोर्ट ने पत्नी सोनम को दी जमानत
Edited By Radhika,Updated: 28 Apr, 2026 04:12 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई। राघव के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है।
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई। राघव के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है।
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे। वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में राजा की मृत्यु हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस जांच में एक सोची-समझी साजिश और हत्याकांड करार दिया गया था। इस घटना ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।