Rajasthan विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 1 बजे होगा धमाका ईमेल मिलते ही मच गया हड़कंप

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 03:01 PM

rajasthan assembly receives bomb threat

राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। ईमेल में दावा किया गया कि आज दोपहर 1 बजे विधानसभा...

Rajasthan Vidhan Sabha Bomb Threat : राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। ईमेल में दावा किया गया कि आज दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर के अंदर एक जोरदार धमाका किया जाएगा।

खाली कराया गया परिसर

धमकी भरा संदेश मिलते ही पूरे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता (BDDS) और भारी संख्या में कमांडो को मौके पर तैनात किया गया है। वहीं पुलिस के खोजी कुत्तों (Dog Squad) की मदद से गार्डन, पार्किंग, गलियारों और चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: Flying Cars: तैयार हो जाइए! अब आसमान में भी दौड़ती नज़र आएंगी कारें, बदल जाएगा आपके सफर का अंदाज

कर्मचारियों को निकाला गया बाहर

सुरक्षा को देखते हुए विधानसभा के अंदर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। ड्यूटी पर आ रहे कर्मियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अब चैटिंग के साथ रिचार्ज भी! WhatsApp में आ गया कमाल का फीचर, Google Pay-PhonePe की हुई छुट्टी

 

 

पहले भी मिल चुकी थी धमकी 

हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले भी राजस्थान विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिली थी। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और राजस्थान पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल राजस्थान पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीमें उस ईमेल आईडी का पता लगाने में जुटी हुई हैं जिससे यह संदेश भेजा गया था। विधानसभा के चारों ओर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!