Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Jul, 2026 12:56 PM

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी जिससे कई संभागों और जिलों में मध्यम से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से...
Rajasthan Monsoon : राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी जिससे कई संभागों और जिलों में मध्यम से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिणी राजस्थान के जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विभाग के अनुसार मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने तथा मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान गंगानगर और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई, जबकि सिरोही जिले में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश सिरोही जिले की माउंट आबू तहसील में दर्ज की गई जो अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी में आती है।