राजस्थान में मानसून का तांडव: बांसवाड़ा-भीलवाड़ा हुए पानी-पानी, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 12:51 PM

monsoon fury in rajasthan 17 cm of rain in banswara

दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान में पूरी तरह सक्रिय होने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी दिनों के लिए...

Rajasthan Heavy Rainfall Alert : दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान में पूरी तरह सक्रिय होने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राज्य में अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून यूं ही मेहरबान रहेगा और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से राजस्थान के अनेक हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हुई। 

इसी तरह राज्य के पश्चिमी भाग में भी अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 17 सेंटीमीटर बारिश जगपुरा (बांसवाड़ा) में हुई। इसके अलावा, भीलवाड़ा के आसींद में 16 सेंटीमीटर, अजमेर के जवाजा में 12 सेंटीमीटर, गंगानगर के सादुलशहर में 11 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के धरियावद में 10 सेंटीमीटर, हनुमानगढ़ और झालावाड़ के अकलेरा में आठ-आठ सेंटीमीटर तथा डूंगर के निथुआ में छह सेंटीमीटर बारिश हुई। 

यह भी पढ़ें: Internet बंद होने पर भी चैट कर रहे थे उपद्रवी, पुलिस जांच में हुआ 4 Offline Apps का पर्दाफाश

इसी तरह राजसमंद, बारां, जोधपुर, पाली, बूंदी और सिरोही जिलों में एक से पांच सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर: सुरक्षा बलों ने अफीम और ब्राउन शुगर की जब्त, महिला समेत 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

वहीं अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभागों में 23 से 25 जुलाई के दौरान मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!