रेप केस: आसाराम बापू को उम्र कैद की सजा, कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

Edited By Updated: 31 Jan, 2023 03:50 PM

rape case asaram bapu sentenced to life imprisonment

गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम को शिष्या के साथ दुष्कर्म करने और उसे बंधक बनाने के मामले में दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। जिस शिष्या ने आसाराम पर केस दर्ज करवाया था

नेशनल डेस्क: गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम को शिष्या के साथ दुष्कर्म करने और उसे बंधक बनाने के मामले में दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। जिस शिष्या ने आसाराम पर केस दर्ज करवाया था, उसकी बहन ने ही नारायण साईं पर भी दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का यह मामला 2013 में दर्ज हुआ था। पीड़िता के साथ दुष्कर्म 2001 से 2006 के बीच हुआ था।

 

अभी जिस मामले में आसाराम को दोषी माना गया है, उसकी एफआईआर 2013 में अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। एफआईआ के मुताबिक, पीड़ित महिला के साथ अहमदाबाद शहर के बाहर बने आश्रम में 2001 से 2006 के बीच कई बार दुष्कर्म हुआ था। आसाराम (81) अभी जोधपुर की एक जेल में बंद है जहां वह राजस्थान में 2013 में अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!