दिलचस्प-यहां आज भी होती है रावण की पूजा, दशानन की प्रतिमा के सामने घूंघट में रहती हैं महिलाएं

Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Oct, 2020 12:09 PM

ravan is still worshiped here today

पूरे देश में आज दशहरा के पर्व की धूम है। दशहरा अन्याय पर न्याय की जीत और असत्य पर स्य की जीत रा पर्व है। देशभर में आज बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जाते हैं। लेकिन देश में कई जगहें ऐसी भी हैं जहां रावण को जलाया नहीं बल्कि पूजा जाता है। ऐसी ही...

नेशनल डेस्कः पूरे देश में आज दशहरा के पर्व की धूम है। दशहरा अन्याय पर न्याय की जीत और असत्य पर स्य की जीत रा पर्व है। देशभर में आज बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जाते हैं। लेकिन देश में कई जगहें ऐसी भी हैं जहां रावण को जलाया नहीं बल्कि पूजा जाता है। ऐसी ही एक जगह है मध्य प्रदेश में। यहां पर रावण को पूजा ही नहीं जता बल्कि महिलाएं दशानन की प्रतिमा के सामने बिना घूंघट के भी नहीं जाती। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के खानपूरा क्षेत्र में रावण की पूजा धूमधाम से की जाती है। दरअसल यहां रावण को दामाद माना जाता है। यहां दशहरे पर हाथों में आरती की थाली लिए, ढोल नगाड़े बजाते हुए रावण की प्रतिमा की हर साल पूजा होती है।

 

यहां दशहरे पर ही सुबह से रावण की आरती और पूजा शुरू हो जाती है। मंदसौर में नामदेव समाज पिछले 300 से ज्यादा वर्षों से दशानन की पूजा करता आ रहा है। नामदेव समाज रावण की पत्नी मंदोदरी को अपनी बेटी मानता है और इस नाते रावण उनका दामाद है। नामदेव समाज का कहना है कि दामाद होने के नाते यहां महिलाएं रावण के सामने से घूंघट निकाल कर निकलती हैं। वहीं यह भी मान्यता है कि यहां पर  एकातरा बुखार जो एक दिन छोड़कर आता है। रावण के पैर पर रक्षा सूत्र बांधने से ठीक हो जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!