ADR Report: कांग्रेस हुई बेहाल, भाजपा मालामाल, 22 फीसदी बढ़ी संपत्ति

Edited By Updated: 01 Aug, 2019 06:02 AM

revealed in adr report bjp s richest party congress property declines

देश में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार था, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ठीक यही स्थिति दोनों दलों की संपत्तियों में भी देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी है जबकि कांग्रेस की...

नई दिल्ली: देश में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार था, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ठीक यही स्थिति दोनों दलों की संपत्तियों में भी देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी है जबकि कांग्रेस की संपत्ति में कमी आई है। एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें 2016-17 से 2017-18 के बीच 7 राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस, राकांपा, बसपा, सी.पी.आई., सी.पी.एम. और ए.आई.टी.सी.) द्वारा घोषित संपत्ति, देनदारियों की जानकारी दी गई है।  ए.डी.आर. हर वर्ष राष्ट्रीय दलों की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट जारी करता है। 
PunjabKesari
इस बार ए.डी.आर. द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में राष्ट्रीय दलों की संपत्ति में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में सातों राष्ट्रीय दलों की कुल औसत संपत्ति 465.83 करोड़ थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 तक बढ़कर 493.81 करोड़ हो गई। राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित देनदारियां कुल 514.99 करोड़ रुपए थीं जो प्रति दल औसत 73.57 करोड़ रुपए हो रही थीं। 

कांग्रेस की देनदारी सबसे अधिक 461.73 करोड़ थी जबकि भाजपा की 20.03 करोड़ थी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में सबसे अधिक देनदारी कांग्रेस ने घोषित की है जिसके ऊपर 324.20 करोड़ रुपए की देनदारी है। इसके बाद भाजपा ने 21.38 करोड़ रुपए और तृणमूल कांग्रेस ने 10.65 करोड़ रुपए की देनदारी अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में घोषित की है। 

भाजपा की कुल संपत्ति- 1483.35 करोड़ रुपए
1 साल में बढ़ी 22.27% 

PunjabKesari
सत्तारूढ़ भाजपा की कुल संपत्ति सबसे अधिक है और साथ ही पार्टी की कुल संपत्ति में 1 साल में 22.27 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपए थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1483.35 करोड़ रुपए हो गई है। 

कांग्रेस की संपत्ति घट कर- 724.35 करोड़ रुपए हुई
1 साल में घटी 15.26%

PunjabKesari
राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित वार्षिक संपत्ति में केवल कांग्रेस और राकांपा की संपत्ति में कमी देखी गई। कांग्रेस की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 854.75 करोड़ रुपए थी वहीं वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह घटकर 724.35 करोड़ रुपए हो गई। कांग्रेस की संपत्ति में 15.26 फीसदी गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ राकांपा की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 11.41 करोड़ रुपए थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 16.39 फीसदी घटकर 9.54 करोड़ रुपए हो गई। 

तृणमूल की संपत्ति- 29.10 करोड़ हुई 
1 साल में बढ़ी 10.86% 
PunjabKesari
तृणमूल कांग्रेस की संपत्ति पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान तृणमूल कांग्रेस की कुल संपत्ति 26.25 करोड़ रुपए थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 10.86 फीसदी बढ़कर 29.10 करोड़ रुपए हो गई। 


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!