Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 16 Mar, 2026 05:28 PM

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है।
RRB ALP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत 11,127 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रेलवे की यह भर्ती देशभर के लाखों उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, क्योंकि इसमें तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
RRB ALP Recruitment 2026: मुख्य जानकारी
- पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
- कुल पद: 11,127
- विज्ञापन संख्या: CEN 01/2026
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in
- प्रारंभिक वेतन: ₹19,900 (लेवल-2, 7वां वेतन आयोग) + अन्य भत्ते
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- रेलवे ALP भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है।
- 10वीं पास + NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI
- (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर वाहन, रेफ्रिजरेशन एवं AC मैकेनिक आदि ट्रेड)
- या
- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा
- या
- मैट्रिकुलेशन के साथ संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप
- ध्यान रखें कि आवेदन करते समय आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम और जन्मतिथि बिल्कुल एक जैसी होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- रेलवे ALP भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
- CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- CBT-2 (दूसरा चरण)
- CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC उम्मीदवार: ₹500
- SC / ST / महिला / दिव्यांग उम्मीदवार: ₹250
- परीक्षा में शामिल होने के बाद कुछ राशि वापस किए जाने का भी प्रावधान हो सकता है।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार निम्न आसान चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in
- पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जल्द जारी होगी विस्तृत अधिसूचना
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें जोन वाइज पदों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।