उड़ते प्लेन से बर्फ का टुकड़ा घर की छत तोड़कर बेडरूम में गिरा; बाल-बाल बचा कपल, एयरलाइन को करना पड़ा समझौता

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 01:01 PM

couple wins settlement after block of ice from jetblue plane crashed

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कपल के घर की छत उड़ते विमान से गिरे बर्फ के बड़े टुकड़े ने तोड़ दी। बर्फ बेडरूम में उनके बिस्तर के ऊपर गिरी, लेकिन दोनों बच गए। जांच में विमान से कनेक्शन सामने आने के बाद कपल ने JetBlue पर केस किया। बाद में दोनों...

New York: सोचिए, आप रात में अपने घर में आराम से बैठे हों और अचानक आसमान से बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा आपकी छत तोड़कर सीधे बेडरूम में आ गिरे। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। राहत की बात यह रही कि बर्फ का भारी टुकड़ा उनके बिस्तर के ठीक ऊपर गिरने के बावजूद दोनों की जान बच गई। जांच में दावा सामने आया कि यह बर्फ उड़ते हुए विमान से गिरी थी। इसके बाद कपल ने एयरलाइन के खिलाफ मुकदमा किया और अब कोर्ट के बाहर समझौते के बाद मामला खत्म हुआ है।  रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के इंगलवुड में रहने वाले माइकल रीस और लिया फेरारिनी के घर 1 जनवरी 2024 की रात करीब 8 बजे अचानक एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा गिरा।

 

बर्फ का टुकड़ा इतनी तेजी से नीचे आया कि उसने घर की छत को तोड़ दिया और सीधे बेडरूम में जा गिरा। उस समय दोनों घर के अंदर मौजूद थे और बर्फ उनके बिस्तर के ठीक ऊपर गिरी।   कुछ सेकंड की दूरी से दोनों एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए।  मामले की जांच के बाद सामने आया कि बर्फ का यह टुकड़ा कथित तौर पर JetBlue Airways के एक विमान से गिरा था। बताया गया कि विमान न्यूयॉर्क से लॉस एंजिलिस जा रहा था। हादसे के बाद कपल ने एयरलाइन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दायर किया और नुकसान की भरपाई की मांग की। मामला अदालत तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि, समझौते की रकम सार्वजनिक नहीं की गई है। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, कपल ने घर की छत की मरम्मत के लिए 11 हजार डॉलर से ज्यादा और मानसिक तनाव के इलाज के लिए करीब 5,600 डॉलर का दावा किया था।

 

माइकल रीस ने यह भी दावा किया कि हादसे के बाद मई 2024 से फरवरी 2025 तक वह काम पर नहीं जा सके। इसके चलते उन्होंने करीब 84 हजार डॉलर की आय के नुकसान का दावा किया। कैलिफोर्निया के टॉरेंस सुपीरियर कोर्ट के जज एलन बी. हनीकट ने बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को मंजूरी दे दी। एयरलाइन के वकीलों ने कहा कि समझौता दोनों पक्षों के लिए उचित है। हालांकि, एयरलाइन की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि अगर मामला ट्रायल तक पहुंचता, तो उसके पास अपनी जिम्मेदारी से इनकार करने के लिए मजबूत कानूनी दलीलें थीं।  मामले की जांच के दौरान अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने विमान के रखरखाव रिकॉर्ड की जांच की।  जांच में पता चला कि विमान में जुलाई 2023 से ही पीने के पानी यानी ‘पोटेबल वॉटर’ सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्याएं थीं। 

 

कपल ने यह भी आरोप लगाया कि FAA ने इसी विमान को अगस्त 2023 में मैसाचुसेट्स में हुई एक दूसरी घटना से जोड़ा था। उस मामले में भी विमान से गिरी बर्फ के कारण एक घर को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया था। माइकल रीस और लिया फेरारिनी ने अक्टूबर 2024 में मुकदमा दायर किया था। कपल का कहना है कि इस घटना के बाद उनके लिए अपने ही घर में रहना पहले जैसा नहीं रहा। उनके मुताबिक, अब हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं आसमान से दोबारा कोई बर्फ का टुकड़ा या विमान से गिरा कोई मलबा उनके घर पर न आ गिरे। ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के आसपास बेहद ठंडे वातावरण में बर्फ जमने की स्थिति बन सकती है। विमान की सतह या उसके किसी सिस्टम से जुड़ी बर्फ नीचे गिरने की स्थिति में जमीन पर मौजूद लोगों और संपत्ति के लिए खतरा बन सकती है।हालांकि, इस खास मामले में बर्फ कैसे बनी और विमान से किस तरह नीचे गिरी, इसे लेकर अंतिम तकनीकी जिम्मेदारी का सवाल अलग कानूनी प्रक्रिया का विषय रहा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!