संधवां ने राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 06:15 PM

sandhwan expressed grief

संधवां ने राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया



चंडीगढ़, 8 अक्तूबर:(अर्चना सेठी) पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के असमय निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राजवीर जवंदा सभी पंजाबियों के दिलों के बेहद करीब थे। वे अपने सुरीले गीतों के माध्यम से हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे।

स्पीकर संधवां ने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने परमात्मा के चरणों में प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों तथा प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!