कटक में टला बड़ा हादसा: डेयरी कारखाने में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 03:26 PM

major disaster averted in cuttack massive fire breaks out at dairy factory

ओडिशा के कटक जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सुबह एक डेयरी कारखाने में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

कटक : ओडिशा के कटक जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सुबह एक डेयरी कारखाने में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

कटक के उप अग्निशमन अधिकारी अबनी स्वैन के अनुसार जगतपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस कारखाने की 'कूलिंग यूनिट' से सुबह करीब सात बज कर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल के चार वाहनों ने कई घंटे चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें: असम में 6.6 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, 4 गिरफ्तार

अधिकारी के अनुसार घटना के समय परिसर खाली होने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्वैन ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण 'फ्रीजिंग यूनिट' में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने और यह जांचने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी कि कारखाना आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा था या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!