सत्यपाल मलिक होंगे जम्मू कश्मीर के नये गवर्नर

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Aug, 2018 06:08 PM

satyapal malik new governor jk

राष्ट्रपति कार्यालय ने जम्मू कश्मीर के नये गवर्नर के नाम पर मुहर लगा दी है। सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का गवर्नर नियुक्त किया जाएगा।

जम्मू: राष्ट्रपति कार्यालय ने जम्मू कश्मीर के नये गवर्नर के नाम पर मुहर लगा दी है। सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का गवर्नर नियुक्त किया जाएगा। वह गवर्नर एन एन वोहरा की जगह लेंगे। जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी राजनीतिज्ञ को राज्यपाल की कमान सौंपी जा रही हैं। हांलाकि सत्यपाल मलिक बिहार के गवर्नर हैं और अब उनकी जगह बिहार की कमान लाल जी टंडन को दी जाएगी।

PunjabKesari


गवर्नर एन एन वोहरा ने गवर्नर के रूप में जम्मू कश्मीर में अपने दस वर्ष पूरे किये हैं। उन्हें दो बार यह मौका मिला। अमरनाथ यात्रा के चलते उनके सेवाकाल को फिर से बढ़ा दिया गया। यात्रा 26 अगस्त को संपन्न हो रही है।


कौन हैं सत्यपाल मलिक
सत्यपाल मलिक का केरियर एक राजनीतिज्ञ का रहा है। 72 वर्षीय मलिक तकरीबन सभी पार्टियों से जुड़े रहे। उन्होंने छात्र नेता के रूप में अपने केरियर की शुरूआत की और भाजपा के उप-प्रधान तक का सफर तय किया। उन्हें पिछले वर्ष ही बिहार का गवर्नर बनाया गया था।  जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के पुत्र डा करन सिंह के बाद सत्यपाल मलिक 51 वर्षों में पहले राजनीतिज्ञ होंगे जोकि गवर्नर नियुक्त किये गये हैं। डा करन सिंह ने 1967 में गवर्नर के पद से इस्तिफा दिया था।
 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!