दोहरी मार झेल रहे दिल्लीवासी, प्रदूषण की खराब स्थिति के बाद डरा रही कड़ाके की ठंड

Edited By Updated: 22 Nov, 2020 12:31 PM

severe cold in delhi

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों पर दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण की खराब स्थिति भी बरकरार है। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल कमिटी के अनुसार दिल्ली में...

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों पर दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण की खराब स्थिति भी बरकरार है। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल कमिटी के अनुसार दिल्ली में आज कोहरा या धुंध छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होगा। 

PunjabKesari

कुछ हिस्सों में चली शीत लहर
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा ​कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari

ठंडी हवाओं के कारण तापमान में आई गिरावट
श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari

पंजाब बाग इलाके में AQI रहा 260 
रविवार सुबह कई स्थानों पर विजिबिलिटी काफी कम रही। पंजाब बाग इलाके में AQI 260 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी का माना जाता है। वहीं शनिवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 263 रहा जबकि शुक्रवार को गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 296 दर्ज किया गया था।इसी प्रकार दिल्ली में गत वीरवार और बुधवार को एक्यूआई क्रमश: 283 और 211 रहा था।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!