बेटी की शादी के लिए बचाए 1.20 करोड़ रुपये गंवाए, दो महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 01:51 AM

couple loses rs 1 20 crore for daughter s wedding

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और करीब दो महीने तक उसे ''डिजिटल गिरफ्तारी'' में रखा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और करीब दो महीने तक उसे ''डिजिटल गिरफ्तारी'' में रखा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

साहिबगंज के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रविकांत साव ने बताया कि गौतम चंद्र दास को फर्जी सीबीआई मामले में गिरफ्तारी की धमकी दी गई और कथित तौर पर करीब 10 बार अलग-अलग बैंक खातों में पैसे भेजने के लिए मजबूर किया गया। दास ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह रकम अपनी बेटी की शादी के लिए बचाकर रखी थी।

दास को जून में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम प्रदीप सिंह बताया और खुद को सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि दास के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के जरिए दास को ''डिजिटल गिरफ्तारी'' में रखा और दावा किया कि उन पर नजर रखी जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!