जम गया कश्मीर ! कड़ाके की ठंड के बीच पुलवामा में शून्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 04:50 PM

severe cold in kashmir temperature drops to minus four degrees in pulwama

कश्मीर में थोड़े समय की राहत के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान गिरकर जमाव बिंदु से नीचे लुढ़क गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों बताया कि बृहस्पतिवार रात दक्षिण कश्मीर का पुलवामा शहर...

नेशनल डेस्क: कश्मीर में थोड़े समय की राहत के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान गिरकर जमाव बिंदु से नीचे लुढ़क गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों बताया कि बृहस्पतिवार रात दक्षिण कश्मीर का पुलवामा शहर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.2 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री कम है। श्रीनगर और घाटी के अधिकतर हिस्सों, विशेषकर जलाशयों के पास तड़के घना कोहरा छाया रहा।

PunjabKesari

अधिकारियों बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में जो अमरनाथ यात्रा का एक आधार शिविर है, न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं कोकेरनाग में 0.5 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी अब 21 दिसंबर से शुरू होने वाले 'चिल्लई-कलां' के लिए तैयार है, इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में भारी गिरावट आती है। चिल्लई-कलां 30 जनवरी को समाप्त होता है।

अधिकारियों ने बताया कि इस सर्दी में अब तक घाटी में कोई बड़ा हिमपात या वर्षा नहीं हुई है। लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के कारण सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में इजाफा हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने 20-21 दिसंबर को 'चिल्लई-कलां' की शुरुआत के साथ ही मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे जारी शुष्क दौर समाप्त हो सकता है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!