अयोध्या में राम लला की मूर्ति के लिए कर्नाटक से रवाना हुई शिला, 5 कलाकार देंगे भव्य आकार

Edited By Updated: 18 Mar, 2023 11:48 PM

shila left from karnataka for the idol of ram lala in ayodhya

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण करने के लिए कर्नाटक के उडुपी जिला स्थित करकला से एक विशाल शिला को अयोध्या के लिए भेजा गया है

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण करने के लिए कर्नाटक के उडुपी जिला स्थित करकला से एक विशाल शिला को अयोध्या के लिए भेजा गया है। विहिप के सूत्रों ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले शिला का पूजन किया फिर उसे एक बड़े ट्रक में लदवाकर अयोध्या भेजा। कर्नाटक के ऊर्जा, कन्नड़ और संस्कृति विभाग के मंत्री वी सुनील कुमार भी इस पूजन समारोह में शामिल हुए। कुमार राज्य विधानमंडल में करकला का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ट्रस्ट की ओर से राम लला की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल के साथ साथ देश के अलग हिस्सों से शिलाएं मंगाई जा रही हैं। मूर्ति बनाने का काम देश के 5 हस्तशिल्पियों को सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक इन शिलाओं में से जिस भी शिला से राम लला की दिव्य और भव्य मूर्ति बनेगी, उस मूर्ति को विराजमान किया जाएगा।

इस शिला को नेल्लिकारू पत्थर के रूप में जाना जाता है और इसमें अद्वितीय गुण होते हैं। इस शिला का उपयोग कई प्रसिद्ध मूर्तियों के निर्माण में किया गया है जो प्रमुख स्थानों पर स्थापित की गई हैं। इस शिला को तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक छोटी सी पहाड़ी से 'रॉक' विशेषज्ञों द्वारा चुना गया। सूत्रों ने बताया कि भगवान राम की प्रतिमा के लिए नेपाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पत्थर लाये जा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!