Edited By ,Updated: 14 Sep, 2016 05:36 PM
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। स्मृति सोशल मीडिया पर आज हिंदी दिवस की बधाई देने के बाद से सुर्खियों में आई हैं।
नई दिल्ली: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। स्मृति सोशल मीडिया पर आज हिंदी दिवस की बधाई देने के बाद से सुर्खियों में आई हैं। स्मृति ने अपने ट्वीटर पर लिखा कि हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आइए हम सब हिन्दी भाषा के संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रचारित करने का प्रण लें।
इसके साथ उन्होंने एक एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, ”हिन्दी दिवस पर सभी हिन्दी भाषीयों को बधाई। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पोस्टर में एक शब्द (भाषीयों) गलत लिखा हुआ है, इसका सही वर्तनी ‘भाषियों’ होना चाहिए। स्मृति ईरानी के इस कार्ड को ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद दिनेश नीरव नाम के यूजर ने लिखा कि कार्ड में “भाषियों” आपने गलत (भाषीयों) लिखवा दिया है। मंत्री यदि ऐसा करेंगे तो अन्य से क्या उम्मीद होगी।”