रिपोर्ट में खुलासा, सोशल मीडिया ने पहली बार वोट डालने वालों को किया प्रभावित

Edited By Updated: 12 May, 2019 08:25 PM

social media has influenced the first time voters

एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि मौजूदा आम चुनाव में पहली बार मतदान करने योग्य मतदाताओं में से एक तिहाई मतदाता सोशल मीडिया पर जारी राजनीतिक संदेशों से प्रभावित हुए...

नई दिल्लीः एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि मौजूदा आम चुनाव में पहली बार मतदान करने योग्य मतदाताओं में से एक तिहाई मतदाता सोशल मीडिया पर जारी राजनीतिक संदेशों से प्रभावित हुए हैं।
PunjabKesari
करीब 25 लाख प्रतिभागियों पर कराए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार मतदान करने योग्य करीब 15 करोड़ मतदाताओं में से आधे मतदाताओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये राजनीतिक संदेश मिले हैं।
PunjabKesari
एडीजी ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2019 के चुनाव में सोशल मीडिया पर ज्यादा राजनीतिक आंदोलन चलाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, "पहली बार मतदान के योग्य 15 करोड़ मतदाताओं में से 30 प्रतिशत मतदाता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावित हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से पहली बार मतदान योग्य मतदाताओं में से 50 प्रतिशत मतदाताओं तक राजनीतिक संदेश पहुंचे और 20 प्रतिशत मतदाता देश के विकास से अवगत हैं।"
PunjabKesari
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया संदेशों का युवाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव है और इनसे प्रभावित होने वाले 50 प्रतिशत मतदाता 25 वर्ष से कम आयु के हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, " 40 प्रतिशत युवा (18 से 24 वर्ष) कम से कम पांच में से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, शेयरचैट, वाट्सएप और ट्वीटर के जरिये राजनीतिक घटनाक्रमों से खुद को अवगत रखे हुए हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!